Rajasthan Van mitra Vacancy 2026: राजस्थान वनमित्र भर्ती, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join W
Telegram Channel Join T

इस पोस्ट में Rajasthan Van mitra Vacancy 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, दस्तावेज़ और आवेदन का तरीका के बारे में विस्तार से बताने वाले है.

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 एक स्वैच्छिक, मानदेय-रहित कार्यक्रम है जिसमें हर ग्राम पंचायत में कम से कम 7 वन मित्र नियुक्त किये जायेंगे।

इस भर्ती में चयन आवेदन के आधार पर और साक्षात्कार से होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। जो आवेदन होगा पूर्णतः ऑफलाइन है, फॉर्म DCF कार्यालय या पंचायत से मिलेगा और हमने भी नीचे rajasthan van mitra vacancy 2026 form download कर सकते है|

राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026: क्या है-

वन मित्र भर्ती राजस्थान वन विभाग की एक जनभागीदारी महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य हर ग्राम पंचायत में स्थानीय नागरिकों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा से जोड़ना है।

राज्य सरकार ने बजट घोषणा में हर पंचायत स्तर पर न्यूनतम 7 वन मित्र नियुक्त करने की बात कही थी, जिनमें कम से कम 2 महिलाएं का भी शामिल भी किया जायेगा.
यह एक मानदेय-रहित, स्वैच्छिक सेवा है इसमें कोई नियमित सैलरी नहीं मिलेगी।

Rajasthan Van mitra Vacancy 2026: overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान वन मित्र भर्ती 2026
विभागराजस्थान वन विभाग
पद प्रति पंचायतन्यूनतम 7 (2 महिलाएं अनिवार्य)
अनुमानित कुल पदलगभग 80,000 – 1 लाख
चयन प्रक्रियाआवेदन प्रक्रिया + साक्षात्कार
मानदेय/सैलरीनहीं, स्वैच्छिक सेवा
आवेदन प्रक्रियापूर्णतः ऑफलाइन
कार्यकालप्रारंभ में 1 वर्ष

राजस्थान वन मित्र वैकेंसी 2026: कुल पद कितने हैं?

राजस्थान में लगभग 14,700 ग्राम पंचायतें हैं। अगर हर पंचायत में औसतन 7 वन मित्र नियुक्त होते हैं, तो कुल पदों की संख्या लगभग 1 लाख के आसपास होती है।

ध्यान रहे — यह गणना अनुमान पर आधारित है कोई आधिकारिक रूप से जारी वैकेंसी लिस्ट पर नही है। पदों की संख्या जिले के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए अंतिम आंकड़े के लिए संबंधित जिले के वन विभाग कार्यालय से पता करना बेहतर रहेगा |

राजस्थान वन मित्र वैकेंसी पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:-

वनमित्र बनने के लिए नीचे दी गयी शैक्षिक योग्यता इस प्रकार से ये सभी आवेदन कर सकते है :-

  • 8वीं, 10वीं, 12वीं पास या स्नातक — सभी आवेदन के योग्य
  • आवेदक ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना चाहिए जिसके लिए वो आवेदन कर रहा है
  • ex- service man व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं, रिटायरमेंट संबंधी दस्तावेज़ संलग्न होना ज़रूरी.
  • आवेदक किसी पर्यावरण या वन्यजीव संरक्षण से जुड़े किसी अपराध में लिप्त न होना चाहिए इसका शपथ पत्र देना होगा

Rajasthan Van mitra bharti 2026 Age limit :-

  • अनुमानों के अनुसार आयु सीमा 18-45 वर्ष रहने वाली है किसी विशेष योग्यताओ के लिए छूट प्रदान की जा सकती है |
  • वैसे अभी तक उपलब्ध जानकारी में कोई स्पष्ट, निश्चित आयु सीमा तय नहीं बताई गई है।
  • अधिक जानकारी के लिए आप आवेदन से पहले अपने जिले के उप वन संरक्षक (DCF) कार्यालय या स्थानीय पंचायत से आयु संबंधी शर्त की पुष्टि कर लें, क्योंकि इसमें जिलेवार अंतर हो सकता है।

राजस्थान वन मित्र भर्ती चयन प्रक्रिया 2026 ?

इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया इस तरह काम करती है:

  • आवेदक फॉर्म भरकर ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ जमा करेगा.
  • जिला स्तरीय समिति सभी प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगी फिर
  • पात्र आवेदकों का चयन साक्षात्कार या स्थानीय सत्यापन के आधार पर होगा
  • अंतिम सूची पंचायत/DCF कार्यालय के ज़रिए जारी की जाएगी|

आवश्यक दस्तावेज़ लिस्ट :-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड व जन आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शपथ पत्र (अपराध-मुक्त होने संबंधी)
  • सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

राजस्थान वन मित्र भर्ती का आवेदन कैसे करें :-

इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल नहीं है इसका आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है:-

  • अपने जिले के उप वन संरक्षक कार्यालय, सरपंच या पंचायत समिति सदस्य से फॉर्म प्राप्त करें या फिर हमने नीचे लिंक में प्रदान किया है वंहा से आप डाउनलोड कर लेवे |
  • फॉर्म में नाम, पिता/पति का नाम, पता, ग्राम पंचायत और शैक्षणिक योग्यता भरें
  • फोटो चिपकाएं और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें
  • सभी दस्तावेज़ों की स्वयं-सत्यापित प्रति संलग्न करें
  • फॉर्म को सही चेक करके तय समय-सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करें |

ये भी पढ़े :-

RSSB CET 12th Level Notification 2026
Rajasthan Bijli Vibhag Vacancy 2026 : कुल 2,005 पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, पद-6000, आवेदन जल्द शुरू
राजस्थान सफाई कर्मचारी की 24793 बम्पर भर्ती 2026, आयू, Post Details
Rajasthan VDO Vacancy 2026, राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2026, पद – 3430

राजस्थान वन मित्र को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • परिवार सहित साल में एक बार राजस्थान के किसी संरक्षित क्षेत्र (रणथंभौर, सरिस्का, झालाना आदि) में निःशुल्क प्रवेश के लिए जा सकते है.
  • अच्छा कार्य करने पर पर अमृता देवी पुरस्कार व अन्य सम्मान मिल सकता है |
  • कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर सहायता राशि/निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाएगी
  • वन विभाग के पर्यावरण कार्यक्रमों में विशेष आमंत्रण

important links :-

rajasthan Van Mitra Application FormApplication Form
Van Mitra Notification PDF LinkNotification
पंचायत वाइज आवेदन फार्म जल्द शुरू होंगे, यंहा पहले सूचना मिलेगीClick Here
राजस्थान शिक्षा विभाग की सभी अपडेटLive Update
Join WhatsApp Group Join Now
Official Website Forest Department

निष्कर्ष :-

Rajasthan Van mitra Vacancy 2026 एक अच्छा मौका है उन लोगों के लिए जो पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहते हैं पर ये कोई पारंपरिक सरकारी नौकरी नही है। न कोई परीक्षा है, न सैलरी।

अगर आप वाकई अपनी पंचायत में वन मित्र बनना निभाना चाहते हैं, तो सबसे पहला कदम है अपने जिले के वन विभाग कार्यालय से आधिकारिक फॉर्म पूर्णतया भरकर उसे सभी दस्तावेज के साथ जमा कराना होगा |

Rajasthan Van mitra Vacancy 2026 FAQ :-

Q1. क्या Rajasthan Van mitra Vacancy 2026 के लिए लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर :-
नहीं, चयन आवेदन प्रक्रिया और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

Q2. वन मित्र बनने पर सैलरी मिलेगी?
उत्तर :-
नहीं, यह पूर्णतः स्वैच्छिक सेवा है, इसमें कोई नियमित मानदेय नहीं मिलता।

Q3. आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
उत्तर :-
आवेदन पूर्णतः ऑफलाइन है, फॉर्म DCF कार्यालय, सरपंच या पंचायत से मिलेगा।

Q4. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
उत्तर :-
इस भर्ती में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास या स्नातक सभी आवेदन कर सकते हैं।

Q5. क्या कोई भी व्यक्ति किसी भी पंचायत में आवेदन कर सकता है?
उत्तर :-
नहीं, केवल उसी ग्राम पंचायत का मूल निवासी आवेदन कर सकता है।

Q6. कुल कितने पद हैं?
उत्तर :-
अनुमान के अनुसार यह लगभग 80,000 से 1 लाख के बीच हो सकती है।

में एक ब्लॉगर हु और पिछले 5 साल से ब्लोगिंग करता हु साथ के साथ में सरकारी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा हु तो इस ब्लॉग पर हम सरकारी भर्ती से संबधित RESULT, ADMIT CARD, ANSWER KEY, SYLLABUS, ONLINE FORM, EXAM DATE से जुडी जानकारी देते है.

Leave a Comment