Rajasthan Roadways Free Yatra Registration, राजस्थान भर्तीयों की परीक्षाओ मे फ्री रोडवेज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करे

WhatsApp Channel Join W
Telegram Channel Join T

इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan Roadways Free Yatra Registration, Rajasthan Roadways free Yatra Registration Kaise Kare सारी प्रोसेस स्टेट बी स्टेप बताने वाले है तो पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े.

राजस्थान की भर्तियों के लिए फ्री रोडवेज यात्रा करने के लिए अब राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है जिस पर अभ्यर्थी को यात्रा करने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

इस पोर्टल पर अभ्यर्थी को 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और जिसमें अपना एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा और अपनी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा.

चलिए नीचे समझते हैं कि किस प्रकार से आपको रजिस्ट्रेशन करना है पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं-

Rajasthan Roadways free Yatra Registration Kaise Kare :-

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है तो इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन कर ले –


स्टेप 1: अभ्यर्थी द्वारा पंजीकरण की प्रक्रियाRajasthan Roadways free Yatra online Registration

सबसे पहले अभ्यर्थी को खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • राजस्थान ट्रांसपोर्ट निगम की ऑफिशियल वेबसाइट https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc पर जाएं और “प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल” लिंक खोलें।
Rajasthan Roadways Free Yatra Registration
  • जैसे ही इस लिंक पर आप क्लिक करोगे तो आपके सामने नीचे दिया गया यह पेज ओपन हो जाएगा.
Rajasthan Roadways free Yatra Registration Kaise Kare :-
  • जिसमें फॉर्म में आप अपना नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, रोल नंबर, एग्जाम का नाम, एग्जाम का डेट और ईमेल आईडी भर दें.
  • उसके बाद आपको यहां पर JPG, PNG, PDF Format में 250 kB के साइज़ में अपना एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा इस प्रकार से सभी जानकारी भरकर जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
  • पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड करना जरूरी है — बिना इसके रजिस्ट्रेशन अधूरा माना जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन की सत्यता जांचने के लिए OTP आधारित वेरिफिकेशन किया जाएगा। जो को आपके मोबाइल नंबर पर OTP को भरके अपना Registration verify कर ले वे.
  • ध्यान रखें — परीक्षा से कम से कम 36 घंटे पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य है अगर नही करते है फिर उसके बाद पोर्टल अपने आप बंद हो जाएगा।

step 2: ETIM डाटा सिंक्रोनाइजेशन

अभ्यर्थी के पंजीकरण के बाद यह डाटा ETIM मशीनों तक पहुंचाया जाता है:

  • पंजीकृत अभ्यर्थियों के रोल नंबर ETIM मास्टर डेटाबेस में जोड़े जाएंगे और यह प्रक्रिया वेबिल (Waybill) आवंटन के समय पक्की की जाएगी।
  • ETIM मास्टर में मौजूद डाटा सभी ETIM मशीनों में सिंक किया जाएगा, जिससे परिचालकों के पास हमेशा अपडेटेड और सही जानकारी रहेगी।
  • टिकट जारी करते वक्त परिचालक जो रोल नंबर ETIM मशीन में डालेगा, वो ETIM मास्टर से खुद-ब-खुद मिलान होगा।
  • ETIM मशीन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का टिकट बनाएगी जो मास्टर डेटाबेस में दर्ज और वैध हैं।
  • जो अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं हैं या जिनका रोल नंबर गलत है, उन्हें “बिना टिकट” श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें पूरा किराया देकर यात्रा करनी होगी।

step 3: निगरानी एवं MIS रिपोर्ट्स

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सिस्टम कुछ जरूरी रिपोर्ट्स तैयार करेगा:

  • कुल पंजीकरण — कितने अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया।
  • जारी किए गए टिकट — कितने टिकट वास्तव में ETIM मशीनों से निकाले गए।

इन रिपोर्ट्स का उपयोग जांच, ऑडिट और डाटा के मिलान (Reconciliation) के लिए किया जाएगा।


step 4: परीक्षा उपरांत समंजन (Reconciliation)

परीक्षा खत्म होने के बाद डाटा का मिलान किया जाएगा:

  • ETIM मशीनों से मिला डाटा पोर्टल के डाटा से मैच किया जाएगा।
  • अगर कहीं कोई गड़बड़ी या विसंगति पाई जाती है तो उसे MIS रिपोर्ट के जरिए पहचाना और सुधारा जाएगा।

step 5: निरीक्षकों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही

निरीक्षण के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी बिना वैध पंजीकरण के यात्रा करते मिलता है तो:

  • उसे पूरा किराया देकर यात्रा करनी होगी।
  • अगर वो किराया देने से मना करता है, तो उसके साथ बिना टिकट यात्री जैसा व्यवहार किया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़े :-

RSSB CET 12th Level Notification 2026 PDF – परीक्षा तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2026, पद – 3430, आयू सीमा, योग्यता, आवेदन जल्द शुरू
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, पद-9000, आवेदन जल्द
राजस्थान सफाई कर्मचारी की 24793 बम्पर भर्ती 2026, आयू, Post Details
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू
राजस्थान LDC भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

जैसे ही जारी होगा हम आपको यंहा पर पीडीऍफ़ उपलब्ध करा देंगे तो हमारे पोस्ट में अपडेट रहिये और नीचे दिए हमारे whatsapp Group से जुड़ जाये :-

Rajasthan Roadways Free Yatra Registration (Registration) करने हेतु दिशा निर्देश PDF
Rajasthan Roadways free Yatra online Registration link –online registration
for Latest UpdateJoin Whatsapp

में एक ब्लॉगर हु और पिछले 5 साल से ब्लोगिंग करता हु साथ के साथ में सरकारी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा हु तो इस ब्लॉग पर हम सरकारी भर्ती से संबधित RESULT, ADMIT CARD, ANSWER KEY, SYLLABUS, ONLINE FORM, EXAM DATE से जुडी जानकारी देते है.

Leave a Comment