राजस्थान विद्या संबल योजना Guest Faculty Vacancy 2026 : 76791 पद, चयन प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join W
Telegram Channel Join T

राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी भर्ती 2026 की पात्रता, आयु सीमा, राजस्थान Guest Faculty Vacancy चयन प्रक्रिया और सैलरी और मानदेय की पूरी जानकारी इस पोस्ट में आपको देने वाले है.

Table of Contents

राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी 2026: Overview

अगर आप राजस्थान में स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाने के इच्छुक हैं तो Rajasthan Vidhya Sambhal Yojna guest faculty vacancy आपके लिए एक मौका है।

राज्य सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय ने 18 अगस्त 2026 को सभी जिला कलेक्टरों को इस योजना को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विवरण जानकारी
योजना का नामविद्या संबल योजना (Vidya Sambal Yojana)
राज्यराजस्थान
संचालक निकायराजस्थान सरकार (शिक्षा विभाग / कॉलेज शिक्षा विभाग)
लागू होने वाले संस्थानसरकारी स्कूल, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान, छात्रावास
पद का प्रकारअतिथि शिक्षक / (Guest Faculty) — अस्थायी
पदों की संख्या 76791 /-
पात्र अभ्यर्थीनिजी अभ्यर्थी (संबंधित योग्यता सहित) एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी
न्यूनतम योग्यताजैसे B.Ed./स्नातक (स्कूल स्तर),
NET/SET/SLET/PhD (कॉलेज-विश्वविद्यालय स्तर)
आयु सीमानिजी अभ्यर्थी ~18-40 वर्ष;
सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकतम 65 वर्ष
चयन प्रक्रियामेरिट सूची व दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर, ज़िला स्तरीय समिति द्वारा
समिति अध्यक्षज़िला कलेक्टर या उनके द्वारा नामित अधिकारी
मानदेय (स्कूल स्तर)₹300-₹400 प्रति घंटा
(अधिकतम ₹21,000-₹30,000 प्रति माह)
मानदेय (उच्च शिक्षा स्तर)₹800-₹1,200 प्रति घंटा
(अधिकतम ₹45,000-₹60,000 प्रति माह)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (संबंधित ज़िला/संस्थान की सूचना अनुसार)
आवेदन शुल्कनिशुल्क
वैकेंसी की संख्याज़िले व संस्थान की रिक्तियों के अनुसार तय
सरकारी निर्देश जारी18 अगस्त 2026
rajasthan guest faculty
recruitment 2026 official website
education.rajasthan.gov.in (स्कूल शिक्षा),
hte.rajasthan.gov.in (उच्च व तकनीकी शिक्षा)

इस लेख में हम बता रहे हैं कि यह योजना किसके लिए है, कौन आवेदन कर सकता है, चयन कैसे होता है, मानदेय कितना मिलता है तो पोस्ट को अंत तक ज़रूर देखे.


राजस्थान विद्या संबल योजना क्या है?

विद्या संबल योजना राजस्थान सरकार ने राज्य बजट 2021-22 में शुरू की थी जिससे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावासों में जहां शिक्षकों या व्याख्याताओं के पद खाली हैं, वहां अस्थायी आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को guest Faculty के रूप में नियुक्त किया जाए जिससे की विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Important Dates :- guest faculty recruitment in rajasthan 2026

offline Form Start Date 25/08/2026
विद्या संबल योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन last date 202627/08/2026
Updated News :- स्थगित की जाती है –31/08/2026 तक

Rajasthan Guest Faculty Teacher Vacancy Details 2026 :-

पदों की संख्या 76791 /-

18 अगस्त 2026 के निर्देश के अनुसार इस बार योजना का दायरा सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं है। इसमें शामिल हैं:

  • सरकारी स्कूल (प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक)
  • प्रशिक्षण संस्थान
  • राजकीय महाविद्यालय
  • विश्वविद्यालय
  • छात्रावास

राज्य स्तर पर पदों की 76791 संख्या तय की गई है। हर जिले में उपलब्ध स्वीकृत रिक्त पदों और संस्थान की वास्तविक ज़रूरत के आधार पर ही गेस्ट फैकल्टी बुलाई जाएगी।

यानी कि वैकेंसी की संख्या जिले-दर-जिले और विषय-दर-विषयके अनुसार होगी, इसलिए अपने ज़िले के शिक्षा विभाग या संबंधित संस्थान की सूचना पर नज़र रखना ज़रूरी है।


Rajasthan Guest Faculty Teacher Vacancy Eligibility: कौन आवेदन कर सकता है?

सामान्य तौर पर दो तरह के उम्मीदवार पात्र हैं:-

  1. सेवानिवृत्त कर्मचारी — जो पहले संबंधित पद पर कार्यरत रह चुके हैं और योग्यता रखते हैं।
  2. निजी अभ्यर्थी — जिनके पास संबंधित विषय या पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है (जैसे – B.Ed./STC और संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर, या कॉलेज के लिए UGC NET/SET/SLET, PhD जैसी योग्यता)।
  3. राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए है.

Rajasthan Guest Faculty Teacher Recruitment Age Limit: आयु सीमा

18 अगस्त 2026 के ताज़ा निर्देश में योजना के लिए कोई अलग आयु सीमा तय नहीं की गई यह कहा गया है कि न्यूनतम आयु उस पद के संबंधित सेवा नियमों के अनुसार ही मानी जाएगी।

  • सामान्य निजी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु लगभग 18-40 वर्ष के बीच रखी जाती रही है ।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आयु आमतौर पर 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी Selection Process: चयन कैसे होता है?

  • राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी के चयन में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती पूरी प्रक्रिया मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित है।
राजस्थान विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी Selection Process

जिला स्तर पर चयन कैसे तय होता है:-

  • चयन समिति का गठन ज़िला स्तर पर होता है, जिसके अध्यक्ष ज़िला कलेक्टर या उनके द्वारा नामित अधिकारी होते हैं।
  • संबंधित विभाग का ज़िला स्तरीय अधिकारी समिति का सदस्य सचिव होता है।
  • शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ब्लॉकवार और संस्थानवार आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
  • न्यूनतम योग्यता और प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता (मेरिट) सूची बनती है।
  • हर रिक्त पद के लिए आमतौर पर अधिकतम तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार होता है, ताकि पहले वरीयता वाले उम्मीदवार के उपलब्ध न होने पर अगले को मौका मिल सके।

कॉलेज स्तर पर मेरिट कैसे बनती है:-

  • कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए मेरिट अंक शैक्षणिक योग्यता, शोध और अनुभव के आधार पर तय किये जायेंगे जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर के अंक, NET/SLET/SET, PhD, शोध प्रकाशन और शिक्षण अनुभव को अलग-अलग वेटेज दिया गया था।
  • चयन के बाद काम की निगरानी संस्थान स्तर पर होती है, और संतोषजनक कार्य सत्यापन के बाद ही मानदेय का भुगतान किया जाता है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 गेस्ट फैकल्टी Salary and मानदेय कितना मिलता है?

सरकारी निर्देश में स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अलग-अलग दरें दी गई हैं।

स्कूल एवं प्रशिक्षण संस्थानों में मानदेय:-

पदकक्षा/स्तरप्रति घंटा मानदेय मासिक मानदेय
ग्रेड III शिक्षककक्षा 1 से 8₹300₹21,000
ग्रेड II शिक्षककक्षा 9 से 10₹350₹25,000
ग्रेड I शिक्षक (व्याख्याता)कक्षा 11 से 12₹400₹30,000
इंस्ट्रक्टर₹300₹21,000
लैब असिस्टेंट₹300₹21,000

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक में मानदेय :-

पदप्रति घंटा मानदेय मासिक मानदेय
असिस्टेंट प्रोफेसर₹800₹45,000
एसोसिएट प्रोफेसर₹1,000₹52,000
प्रोफेसर₹1,200₹60,000

राजस्थान गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी के लिए Online आवेदन कैसे करें?

विद्या संबल योजना के लिए कोई एक राज्यव्यापी वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल या एक तय अंतिम तिथि नहीं होती। आवेदन प्रक्रिया संबंधित ज़िले या विभाग की सूचना पर निर्भर करती है इसलिए हर संस्थान/ज़िले का शेड्यूल अलग हो सकता है।

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 Govt. School में जाकर Form Submit करना है।

🗓 साथ में सभी Documents की Photocopy जमा करनी है:

✅ आधार कार्ड
✅ 10वीं की मार्कशीट
✅ 12वीं की मार्कशीट
✅ Graduation की मार्कशीट/डिग्री
✅ BSTC / B.Ed. की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र

✅ PEEO school से सब्जेक्ट वाइज लिस्ट तैयार होगी उसके बाद cBEO से पूरे ब्लॉक की लिस्ट बनेगी
✅ cBEO से लिस्ट बन कर deo लेवल पर आएगी
यहां जिले की सब्जेक्ट वाइज लिस्ट तैयार होगी फिर चयन सूची बना कर कलेक्टर की अध्यक्षता मे सत्यापन होगा और मेरिट जारी की जायेगी

⚠️ अपनी योग्यता अनुसार L 1/L2/ ग्रेड 2/ लेक्चरर मे एक से अधिक पद के लिए आवेदन कर सकते है.

  • संबंधित ज़िला या संस्थान अपनी रिक्तियों की सूचना नोटिस बोर्ड और विभागीय वेबसाइट पर जारी करता है।
  • अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर, दस्तावेज़ों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ जमा करता है
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद मेरिट सूची और पैनल तैयार होता है।
  • ज़रूरत पड़ने पर पैनल में शामिल अभ्यर्थियों को क्रम से बुलाया जाता है।

आवेदन से पहले किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?

  • आधार कार्ड
  • सभी शैक्षणिक मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • हाल की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल

Rajasthan Vidhya Sambhal Yojna guest faculty vacancy Notification PDF :-

LinkDetails
rajasthan guest faculty teacher recruitment 2026 offline Form Form & Affidavit
guest faculty rajasthan school listVacant Post List
विद्या संबल योजना official websiteFor School faculty :-
Shaladarpan

For Collage Faculty
HTE Department

ये भी पढ़े :-

Rajasthan High Court LDC Vacancy 2026, 1674 पदों पर भर्ती
Rajasthan Urja Vibhag LDC Vacancy 2026: 765 पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, पद-6000, आवेदन जल्द शुरू
राजस्थान सफाई कर्मचारी की 24793 बम्पर भर्ती 2026, आयू, Post Details
Rajasthan VDO Vacancy 2026, राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2026, पद – 3430

निष्कर्ष :-

Rajasthan Vidhya Sambhal Yojna guest faculty vacancy में उन उम्मीदवारों के लिए बनाई गई है जो पढ़ाने चाहते हैं, अस्थायी शिक्षण कार्य के ज़रिए आय चाहते हैं, या रिटायरमेंट के बाद भी शिक्षा से जुड़े रहना चाहते हैं।

इसमें न कोई लिखित परीक्षा है न आवेदन शुल्क और चयन पूरी तरह योग्यता व अनुभव पर आधारित है सबसे ज़रूरी बात यह है कि इसकी वैकेंसी और तारीखें ज़िले-दर-ज़िले अलग होती हैं, इसलिए अपने ज़िले के शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना पर ध्यान रखना होगा.

Rajasthan guest faculty vacancy 2026 FAQs :-

Q1. Rajasthan Vidya Sambal Yojana guest faculty vacancy किसके लिए है?

यह उन योग्य निजी अभ्यर्थियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए है जो राजस्थान के सरकारी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या प्रशिक्षण संस्थान में अतिथि संकाय के रूप में पढ़ाना चाहते हैं।

Q2. क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होती है? नहीं।

चयन शैक्षणिक योग्यता, प्राप्त अंकों और अनुभव के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होता है।

Q3. Rajasthan guest faculty vacancy में आयु सीमा कितनी है?

यह पद के सेवा नियमों पर निर्भर है सामान्यतः निजी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18-40 वर्ष जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Q4. Rajasthan Vidya Sambal Yojana guest faculty vacancy आवेदन ऑनलाइन होता है या ऑफलाइन?

यह ज़िले और संस्थान के हिसाब से अलग हो सकता है। ज़्यादातर आवेदन ऑफलाइन प्रारूप में लिए जाते हैं इसलिए अपने संस्थान/ज़िले की सूचना देखना ज़रूरी है।

CTA :-

अपने ज़िले में विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी वैकेंसी की ताज़ा सूचना, ज़रूरी तारीखें और अन्य सरकारी भर्तियों की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए rajasthanarea.in पर नियमित विज़िट करते रहें।

में एक ब्लॉगर हु और पिछले 5 साल से ब्लोगिंग करता हु साथ के साथ में सरकारी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा हु तो इस ब्लॉग पर हम सरकारी भर्ती से संबधित RESULT, ADMIT CARD, ANSWER KEY, SYLLABUS, ONLINE FORM, EXAM DATE से जुडी जानकारी देते है.

Leave a Comment