Rajasthan LDC Syllabus 2026, राजस्थान एलडीसी सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में

WhatsApp Channel Join W
Telegram Channel Join T

इस पोस्ट में आप राजस्थान एलडीसी सिलेबस पीडीएफ 2026 के साथ Rajasthan LDC Syllabus 2026 के टॉपिक को भी देख सकते हैं.

जो की इसमें जो दो पेपर है दोनों पेपर के टॉपिक को हमने अलग-अलग से डिफाइन किया है और इससे संबंधित rajasthan LDC Typing test 2026 की डिटेल को भी इस पोस्ट में शामिल किया गया है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें.

जैसा कि आपको पता है राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें एलडीसी के 10644 पद पर भर्ती निकाली गई है और Rajasthan LDC exam date 2026 5 से 6 जुलाई के होने वाली है यह डेट कंफर्म है तो आप अपनी तैयारी करें और नीचे से राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं.

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा में rajasthan CET 10+2 Level 2024 के Score के आधार पर की जाएगी जो CET 10+2 Level2024 में एलिजिबल है वही राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं और इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं.

जिनका CET 10+2 Level 2024 पास नहीं है वह इस भर्ती में शामिल नहीं होंगे तो यह बात का आप विशेष ध्यान रखें अब आपको नीचे हम राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने वाले हैं.

rajasthan LDC vacancy 2026 Selection Process :-

नीचे हम आपको राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न के बारे में आपको बताने वाले है –

  • phase – 1 ऑब्जेक्टिव टेस्ट
    • पेपर – 1 सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित
    • पेपर -2 सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी
  • phase – 2 typing test
  • merit list –
  • document Verification

rajasthan LDC bharti 2026 exam pattern :-

प्रश्न पत्रप्रश्न संख्या अवधिअंक
1. सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित1503 घण्टे100
2. सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी1503 घण्टे100
  • प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र।
  • दोनों पेपर मेसे प्रत्येक पेपर अंक: 100 का होने वाला है.
  • दोनों पेपर में प्रश्नों की संख्या: 150 होने वाली है.
  • इस प्रश्न पत्र की अवधि: तीन घंटे होने वाली है.
  • दोनों पेपर में 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।
  • दोनों प्रश्न पत्रों में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही टाइपिंग टेस्ट में प्रवेश दिया जायेगा.

Rajasthan LDC Syllabus 2026 –

अब आपको हम इस पोस्ट में Rajasthan LDC Syllabus 2026 टॉपिक को विस्तार से बताने वाले हैं इसमें दो पेपर होने वाले हैं जिसमें पेपर-1 में राजस्थान का सामान्य ज्ञान विज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्न होंगे जो की 150 प्रश्न होंगे.

दूसरे पेपर में भाषा संबंधित पेपर होगा जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के 150 प्रश्न होने वाले हैं जिसमें 75-75 प्रश्न होने वाले हैं.

इस पोस्ट के अंत में हमने Rajasthan LDC Syllabus 2026 PDF को भी प्रदान किया है तो उसे भी नीचे से आप राजस्थान एलडीसी सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में डाउनलोड कर सकते हैं और यदि इसमें किसी प्रकार की कोई संशा नजर आती है तो फिर आप राजस्थान कर्मचारी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं-

PAPER – I (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित)

  • समय – 3 घंटे अंक – 100

सामान्य ज्ञान –

  • सामयिक मामले (सम्बन्ध) – राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ।
  • भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन –
  • (अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी
  • (ब) राजस्थान की भौतिक दशाएँ – जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन – जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन – खनिज, वन, जल, पशु। वन्य प्राणी एवं संरक्षण।
  • राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, शुष्क भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग।
  • विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ, इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।
  • राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति –
  • (अ) मध्यकालीन इतिहास।
  • (ब) स्वतंत्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना।
  • (स) राजनैतिक पुनर्गठन।
  • (द) लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
  • (य) लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
  • (र) संत, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ एवं साम्प्रदायिक सौहार्द।
  • (ल) मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।
  • राजस्थान का औद्योगिक विकास –
  • (अ) प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।
  • (ब) कच्चे माल की उपलब्धता।
  • (स) खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
  • (द) ऊर्जा के विभिन्न स्रोत – जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।

दैनिक विज्ञान-

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन; ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ; उत्प्रेरक।
  • धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक; सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक।
  • कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक; हाईड्रोकार्बन; कार्बन के अपररूप; क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन; सी.एन.जी.; बहुलक; साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम; प्रकाश का वर्ण विक्षेपण; लेंस के प्रकार; दृष्टि दोष तथा उसका निवारण।
  • विद्युत: विद्युत धारा; ओम का नियम; विद्युत सेल; फैराडे के विद्युत चुम्बकीय-प्रेरण के नियम; विद्युत जनित्र; विद्युत मोटर; घरों में विद्युत संयोजन व्यवस्था; घरों में काम आने वाली विद्युत युक्तियों की कार्यविधि, रख-रखाव एवं उपयोग में लेते समय सावधानियाँ।
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी; भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम; सूचना प्रौद्योगिकी।
  • आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली; मेण्डेल के आनुवंशिकता के नियम; गुणसूत्रों की संरचना; न्यूक्लिक अम्ल; प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त; मनुष्य में लिंग निर्धारण।
  • पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिक तंत्र की संरचना; पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक; पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह; जैव-भूरसायनिक चक्र; जैव प्रौद्योगिकी: सामान्य जानकारी; जैव-पेटेन्ट; नई पादप किस्मों का परिवर्धन; ट्रांसजेनिक जीव।
  • जन्तुओं का आर्थिक महत्व; पादपों का आर्थिक महत्व।
  • रक्त समूह; रक्ताधान; आर.एच. कारक; रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य; कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य; मानव रोग: कारण एवं निवारण।

गणित

  1. वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (छः अंकों की संख्याओं तक)।
  2. गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  3. अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा।
  4. एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।
  5. समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोला, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।
  6. कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई-दूरी की सामान्य समस्याएँ।
  7. आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, माध्य विचलन, जन्म-मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।

PAPER – II (सामान्य हिंदी & ENGLISH)

समय – 3 घंटे अंक – 100

सामान्य हिन्दी–

  • सन्धि और संधि विच्छेद।
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
  • उपसर्ग। प्रत्यय।
  • पर्यायवाची शब्द।विपरीतार्थक (विलोम) शब्द। अनेकार्थक शब्द। शब्द-युग्म।
  • संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना।
  • शब्द-शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
  • वाक्य-शुद्धि : अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
  • वाच्य : कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग।
  • क्रिया : सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
  • सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण।
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान।

GENERAL ENGLISH–

  • Tenses / Sequence of Tenses.
  • Voice : Active and Passive.
  • Narration : Direct and Indirect.
  • Transformation of Sentences : Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa.
  • Use of Articles and Determiners.
  • Use of Prepositions.
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
  • Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used.
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
  • Synonyms, Antonyms.
  • One word substitution.
  • Forming new words by using prefixes and suffixes.
  • Confusable words.
  • Comprehension of a given passage.
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.

rajasthan LDC Typing test 2026-

नीचे हमने आपको राजस्थान एलडीसीटाइपिंग टेस्ट डिटेल को बताया है जिसमे हिंदी और अग्रेजी दोनों में होने वाले त्पिंग टेस्ट की डिटेल को विस्तार से बताया है –

(क) कम्प्यूटर पर हिन्दी में typing test –

परीक्षाअवधिअंक
गति परीक्षण10 मिनट25
दक्षता परीक्षण10 मिनट25

(ख) कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में typing test –

परीक्षाअवधिअंक
गति परीक्षण10 मिनट25
दक्षता परीक्षण10 मिनट25

II- निःशक्त व्यक्तियों के लिए

विवरण
निःशक्त व्यक्तियों को उनके द्वारा फेज-I में प्राप्त औसत अंक दिये जायेंगे।

RSSB LDC Syllabus 2026 PDF Download :-

राजस्थान एलडीसी सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी में

यह भी पढ़े –

Rajasthan सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 सिलेबस पीडीऍफ़
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, पद-4000, आवेदन जल्द शुरू
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026, सफाई कर्मचारी की 24793 बम्पर भर्ती

निष्कर्ष –

इस पोस्ट में हमने आपको सबसे पहले राजस्थान एलडीसी भर्ती 2025 में सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में बताया है कि किस प्रकार से इस भर्ती में आपका चयन हो सकता है.

उसके बाद हमने आपको rajasthan LDC bharti 2026 exam pattern के बारे में बताया है जिसमें दो पेपर होने वाले हैं और दोनों पेपर एक ही दिन होने वाले हैं तो उनकी पूरी डिटेल हमने आपको दी है साथ के साथ इस परीक्षा को हल करने का समय और इस परीक्षा में होने वाली नेगेटिव मार्किंग के बारे में भी हमने विस्तार से बताया है.

फिर पोस्ट के मध्य में हमने आपको इस Rajasthan LDC Syllabus के टॉपिक को विस्तार से समझाया है सब्जेक्ट और पेपर के हिसाब से और पोस्ट के अंत में हमने RSSB LDC Syllabus 2026 PDF Download का लिंक भी प्रदान किया गया है जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं और सेव करके भी रख सकते हैं.

यदि यह पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे तैयारी करने वाले दोस्तों को शेयर करें और इसमें किसी प्रकार की समस्या हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में भी बता सकते हैं.

में एक ब्लॉगर हु और पिछले 5 साल से ब्लोगिंग करता हु साथ के साथ में सरकारी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा हु तो इस ब्लॉग पर हम सरकारी भर्ती से संबधित RESULT, ADMIT CARD, ANSWER KEY, SYLLABUS, ONLINE FORM, EXAM DATE से जुडी जानकारी देते है.

Leave a Comment